डंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा पुलिस को विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा गांव के पास दो व्यक्ति को 189 पाउच कुल परिमाण 34.200 लीटर विदेशी शराब के साथ हिरासत में लेकर थाना ले गई।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 34.200 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया गया है।जिसकी पहचान सौरव कुमार (24) पिता- प्रमोद यादव और सुबोध कुमार (25) पिता- सहदेव सिंह दोनों ग्राम एवं थाना अलौली, जिला खगड़िया के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कारवाई की जा रही है।इस दौरान एसआई रीतेश कुमार,राहुल कुमार मौजूद रहे।