वेस्ट से बेस्ट का निर्माण
मनिहारी /कटिहार – प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के नवम कक्षा में पढ़ रहे छात्र प्रिंस कुमार और दिलखुश कुमार ने कचरे या वेस्ट सामग्री तथा विद्यालय के लैब में रखे प्रयोगकरण औज़ार की मदद से रिमोट द्वारा नियंत्रित किया जानेवाला क्रेन बनाया है।
जिसका बीते दिनों विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ. सदानंद पॉल, अन्य शिक्षकों और कई विद्यार्थियों के समक्ष “रिमोट कंट्रोल्ड क्रेन” के चलंत मॉडल का प्रदर्शन किया गया। मॉडल को बेहतर बनाने में विद्यालय के फिजिक्स विषय के प्राध्यापक उदय कुमार मंडल की महती भूमिका रहा है।
उदय कुमार मंडल के गाइड में बना यह क्रेन अद्भुत है और दोनों छात्र प्रिंस कुमार और दिलखुश कुमार के इशारे पर चलता है। यह वेस्ट से बेस्ट बनाए जाने का प्रासंगिक उदाहरण है। दोनों छात्रों को देश और विदेश स्तर पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रधानाध्यापक डॉ. सदानंद पॉल, वरीय शिक्षक रवि शंकर साह, डॉ. प्रदीप कुमार झा, हबीबुर्रहमान, उदय कुमार मंडल, संदीप यादव, शुभम कुमार, घनश्याम यादव सहित ग्रामीणों ने बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना दिए हैं।