न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुस्लिम समाज की समस्याओं को लेकर अहम बैठक,मुफ्ती मुहम्मद ताहिर हुसैन रजवी चुने गए काजी

बहादुरगंज( किशनगंज) सरफराज आलम

दारुल उलूम गुलशन-ए-नूरी नूरी यतीमखाना एलआरपी चौक बहादुरगंज में उलमा-ए-किराम की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुस्लिम समाज के विभिन्न मसाइल पर विस्तार से चर्चा किया गया। मौजूदा समय की अहम जरूरत को महसूस करते हुए काजी के इंतिखाब का मुद्दा बैठक में उठाया गया।


बैठक में किशनगंज जिले के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों उलमा,मुफ्ती और इमामों ने काजी की जरूरत पर अपनी राय पेश की। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में सभी की सलाह-मशविरा के बाद मुफ्ती मुहम्मद ताहिर हुसैन रजवी गांगी को इस अहम ओहदे के लिए चुना गया।

मुफ्ती मुहम्मद ताहिर हुसैन द्वारा इस जिम्मेदारी को स्वीकार किए जाने पर उपस्थित उलमा और मुफ्तियों ने उनका पुरजोर इस्तकबाल किया और गुलपोशी के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। बैठक मौलाना हाजी अबुल कलाम नूरी की सरपरस्ती में संपन्न हुआ।बैठक में बहादुरगंज,कोचाधामन, ठाकुरगंज, दिघलबैंक,पोठिया टेढ़ागाछ और किशनगंज समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम शामिल हुए।

Share this news

Leave a Comment