सालमारी /कटिहार – रोजगार की तलाश में प्रदेश गये प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार को हैदराबाद में भवन निर्माण में मजदूरी कर रहे रिजवानपुर पंचायत के वार्ड तीन दिलशादपुर दास टोला निवासी सनीदेवल कुमार दास 20 वर्ष का खाना खाने के बाद रूम में सोने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से असमय मौत हो गया।
उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों पर गमों का पहाड़ टुट पड़ा। बुढ़े माता, पिता भाई बहन का रो रो कर बुरा हाल है। इस तरह की दुखद समाचार से मानों परिजनों को झकझोर दिया है। घर में कमाने वाला केवल वही था। अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा। मां बेगनी देवी, पिता अबदुल दास का सहारा छीन गया है।बुढ़े माता पिता का सहारा था।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शव को घर लाने की प्रक्रिया की जा रही है। शव पहुंचते ही अंतिम क्रिया किया जायेगा। घटना की सूचना पर क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद मुनतसिर अहमद, पुर्व मुखिया साकिर आलम ने शोकाकुल परिवार से मिल कर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाते हुए बिहार सरकार से आपदा फंड से सहायता राशि देने की मांग की है।
साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनी को उचित मुआवजा देना होगा।स्थानीय मुखिया तहमीद सद्दाम ने कहा की मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। प्रत्येक वर्ष इस तरह की दुर्घटना से क्षेत्र दर्जनों लोगों की असमय मौत होती है। इस पर बिहार सरकार को गंभीरता से विचार करने की मांग की है।