न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा को जन-जन तक पहुंचाना है- डॉ . प्रमोद कुमार

सुशासन,गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प ,सेवा के 25 वर्ष

कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ. रंजना झा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ.प्रमोद कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, जिला महामंत्री गोविन्द अधिकारी एवं जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार मुख्य रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉक्टर रंजना ने मुख्य अतिथि एवं मंचासिन सभी अतिथियों का अंग वर्ष एवं पुष्प देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ.प्रमोद कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह,रंजना झा,आरती चौधरी, बुलबुल सिंह, सोनू सिन्हा, विवेक सिंह,सत्यम समदर्शी, अंबेश यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment