न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्या

संवाददाता:राहुल कुमार

गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में पार्टी के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार,राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे के साथ साथ जिला अध्यक्ष डॉ शाहजहां,जिला प्रधान महासचिव पंकज जैन एवं अन्य नेता मौजूद थे आयोजन के दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने चौपाल में आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी आवाज को बुलंद करना है।

उन्होंने कहा कि यह उनका 19 वा जिला है और अगले महीने फिर से वो किशनगंज पहुंचेंगे और नई जगह पर लोगो से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है और गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उसके लिए पार्टी प्रयासरत है ।

Share this news

Leave a Comment