न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया :स्कूल ग्राउंड में जमीन विवाद को लेकर छात्रों और दावेदार पक्ष के बीच चले लाठी डंडे,मारपीट का वीडियो वायरल,मामला दर्ज

अररिया /अरुण कुमार

अररिया जिले के बथनाहा स्थित आईएचएचएस स्कूल ग्राउंड में जमीन के विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ. जमीन पर दावा करने वाले पक्ष और स्कूल छात्रावास में रहने वाले छात्रों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई।इस दौरान लाठी-डंडे चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कुछ छात्र और दूसरे पक्ष के लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं
।

मालूम हो वीडियो में दोनों ओर से मारपीट होती दिखाई दे रही है ।घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।विद्यालय की संचालिका रोजी कुमारी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जमीन पर कथित तौर पर नाजायज कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया गया है। शिकायत में महिला और पुरुषों पर मारपीट करने तथा कई छात्रों के चोटिल होने की बात भी कही गई है.

फारबिसगंज एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि बथनाहा थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी संख्या 154/26 दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. एसडीपीओ के मुताबिक जमीन विवाद के दौरान छात्रों और अन्य लोगों के बीच मारपीट की बात सामने आई है. वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. पुलिस वीडियो के अलावा मामले से जुड़े दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

श्री कुमार ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this news

Leave a Comment