गुवाहाटी: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए।
जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए ।उन्होंने सिर्फ 117 गेंदों पर ही 200 का आंकड़ा पार किया । गिल ने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज दोहरा शतक बनाया।भारत की जीत के बाद खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।