न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे अमीन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो सामूहिक अवकाश

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर एक और तीन अक्तूबर को राजस्व अमीन संघ जिला इकाई किशनगंज के द्वारा अपनी मांगों को लेकर बांह में काला बिल्ला लगाकर  सांकेतिक विरोध करेंगे। जबकि पांच अक्तूबर को जिला मुख्यालय में धरना देंगे। तथा छह अक्तूबर से लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस पहल नहीं होने से की स्थिति में राजभर के अमीन सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।

इस संदर्भ में अमीन राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, परमवीर कुमार ने बताया कि
अमीन संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगो में वेतनमान, पदोन्नति,पदनाम परिवर्तन,यात्रा भत्ता,सेवा संपुष्टि,जमिनी स्तर पर फील्ड में कार्य की व्यावहारिक एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं,स्थानांतरण,रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली,जंजीर वाहक,क्षेत्रीय कार्य के दृष्टिगत बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्ति इत्यादि मांगें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि
मापी संबंधी एसओपी के क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर आ रही कठिनाइयों एवं समस्याओं के संबंध में अभी तक आवश्यक बिंदुओं पर कोई भी स्पष्टता नहीं दिखाई दे रही है।जिससे फील्ड में कार्यरत अमीन साथियों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानांतरण भी इन्हीं महत्वपूर्ण मांगों में से एक है।राजस्व कर्मचारी एवं अमीन संवर्ग का स्थानांतरण पोर्टल लगभग एक साथ खोला गया था।राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण हुए लगभग ढाई माह बीत चुका है।जबकि अमीनों की प्रक्रिया अभी भी अधर में लटका हुआ है। इस संबंध में संघ के द्वारा लगातार पत्राचार एवं अनुरोध किए जाने के बावजूद कोई स्पष्ट परिणाम सामने नहीं आया है।

Share this news

Leave a Comment