न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

5 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

न्यायालय के आदेश पर जीरो एफआईआर दर्ज/ किशनगंज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

5 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोलुप पति व ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने इंसाफ के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए बंगाल के मुर्शिदाबाद भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी पंचायत स्थित चौहन्दी गांव निवासी सुलेखा खातुन पिता हबीबुर रहमान की शादी गत 25 अप्रैल 2025 को बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर थाना क्षेत्र स्थित गाकुंदा गजधर निवासी शेख शहंशाह पिता किसमत शेख के साथ हुई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने बतौर तोहफा सुलेखा खातून को 5 लाख रुपये, सोने का हार, कान की बाली सहित चांदी के आभूषण देकर उसे ससुराल विदा किया था।

लेकिन पति और ससुराल वाले 5 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर उसे शादी के बाद से ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। घर का खाना बनाने के बावजूद उसे भूखा रखा जाने लगा। लेकिन गत 16 जुलाई 2025 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। बिना दहेज के वापस आने पर उसे हत्या करने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके में शरण ले ली और भरण-पोषण के लिए गत 12 जनवरी को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय में वाद दायर कर दिया।

न्यायालय के द्वारा ससुराल वालों को नोटिस जारी किए जाने के बाद वे पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जिससे वह कोर्ट में पैरवी नहीं कर सकी। गत 18 जुलाई 2026 को केस समाप्त होते ही फिर से उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और एक बार फिर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली आई और फिर से इंसाफ की गुहार लगाने न्यायालय पहुंच गई।

Share this news

Leave a Comment