कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उत्तर टोला बीईपी के शिक्षक मोहम्मद शाहनवाज आलम का तबादला हो जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षक शाहनवाज आलम ने भी विद्यालय में बिताए समय को याद कर भावुक हो गए।
इस मौके पर शिक्षक अफजल हुसैन समेत कई शिक्षक शिक्षिका व ग्रामीण मौजूद थे। शिक्षक शाहनवाज आलम का तबादला बहादुरगंज प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा अलता बाड़ी में हुआ है