घटना के 12 घंटे के अन्दर मामले का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त किया हुआ हथियार बरामद
सालमारी/कटिहार – बलिया बेलौन पुलिस ने गला रेत कर हत्या के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को 12 घंटा के अन्दर गिरफ्तार कर उपयोग की गयी चाकू एवं एक मोबाइल को जप्त किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मधाईपुर के वार्ड पांच विद्यानंदपुर निवासी मोहम्मद आरिफ का पुत्र खादिम (16) का सोमवार के देर रात में चाकू से वार कर गला रेत कर हत्या कर दिया था।
मंगलवार के सुबह धान के खेत से शव बरामद होते ही बलिया बेलौन पुलिस हरकत में आ कर वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य जुटा कर एवं एफएसएल की टीम द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर सही हत्यारा तक पहुंचते ही उनके घर से गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की मृतक के पिता आरीफ के आवेदन पर कांड संख्या 154/26 दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी हुसैन को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) 3(5) के तहत न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है।
वहीं से जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया की मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी से सख्ती से पुछताछ करने पर बताया की हत्या से पहले चार सहयोगियों के साथ नशा करने के बाद दो सहयोगी चला गया। एक सहयोगी के साथ चोरी का बहाना बना मृतक को धान के खेत में ले जाकर चाकू से हमला करने के बाद अंत में गला रेत कर हत्या की घटना को अंजाम दिये।
इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल का काल डिटेल और एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट सहायक रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि इस मामले में अन्य सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। एक भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिये।