फलका /कटिहार – जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भंगहा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूरे जिले में परचम लहराया है। वॉलीबॉल स्पर्धा में भंगहा स्कूल की टीम ने विरोधियों को धूल चटाते हुए जिले में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
खिलाड़ियों की इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से विद्यालय परिवार सहित प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी समूचे फलका क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी विशाल कुमार, गगन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, सत्यम राज, शिवम कुमार मंडल और प्रिंस कुमार ने खेल मैदान पर जबरदस्त तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया। टीम को खिताब दिलाने में कोच व मैनेजर अरविंद गुप्ता, रिपु कुमार और संजय कुमार का मार्गदर्शन बेहद भूमिका रहा।