कटिहार – नगर निगम परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच एवं सफाई में सुरक्षा शिविर में 105 सफाई मित्रों और नगर निगम के कर्मचारियों की बीपी , शुगर , एचआईवी ,हेपेटाइटिस बी,सी वायरल मार्का का एमसीडी टीवी की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं नियमित जांच की महत्व के बारे में जानकारी दी गई सफाई विद्रोह की समर्पण मेहनत और स्वास्थ्य नगर निगम में उनके द्वारा महत्व के योगदान को बताया गया। कब सारे कर्मचारी का भी टेस्ट किया गया।
डॉक्टर आभा कुमारी द्वारा सभी सफाई कर्मी को विशेष सलाह एवं महत्वपूर्ण जांच के लिए सदर अस्पताल आने की सलाह दी गई ।कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक संतोष कुमार एवं पदाधिकारी एवं कर्मी मेडिकल टीम की उपस्थिति एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य शिविर में नगर निगम के सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। इस शिविर को सफल बनाने में कटिहार सदर अस्पताल के मेडिकल टीम डॉक्टर सरफराज ,डॉक्टर आभा कुमारी ,डॉक्टर मिथिलेश कुमार ठाकुर, डीपीएम सोनिक प्रकाश ,मीनू कुमारी ,दिनेश कुमार कुशवाहा पिंकी कुमारी, पवन कुमार ,अनुराधा कुमारी , कमलेश कुमार चंदन कुमार का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डॉक्टर आभा कुमारी द्वारा बताया कि वायरल मार्का में किसी भी तरह की गड़बड़ी आने पर सरकार की तरफ से बहुत सारी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं ।इसके लिए आप सदर अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर या पीटी सेंटर से आकर विशेष जानकारी ले सकते हैं ।किसी भी क्रॉनिक डिजीज को इलाज आप सदर अस्पताल में आकर करवा सकते हैं।
किसी भी परेशानियां का सामना यदि आपको सदर अस्पताल में हो होता है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं । डॉक्टर आभा कुमारी ने अपना मोबाइल नंबर साझा किया ।