न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

किशनगंज/सागर चंद्रा


टाउन थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के कजलामनी निवासी संतोष कुमार राम (30) पिता श्याम बिहारी राम के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को कजलामनी में एक व्यक्ति के द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे आरोपी संतोष अपने घर के बाहर हंगामा करता दिखा।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया। जांच में आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this news

Leave a Comment