सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के मझिया पठान टोला निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता सानिया प्रवीण पिता ताहिर बंगाल के माल द्वार स्थित नानी के घर घूमने गई थी। गत 26 सितंबर को उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह घर वापस आ रही है।
लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी और वे उसकी तलाश में जुट गए।
उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने थाने पहुंच गए।