न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:रेलवे यार्ड से सामान चोरी करते पकड़ा गया चोर

किशनगंज/सागर चंद्रा

स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड से सामान चोरी करते एक चोर को आरपीएफ जवानों ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पत्थर टोला वार्ड नंबर 24 निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अरमान पिता कलाम अंसारी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आरपीएफ थाने में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि आरोपी रेलवे यार्ड से लोहे के उपकरण चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर जवानों की नजर उसपर पड़ गई। जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 18 पैंड्रोल क्लिप, 3 ब्रेक ब्लॉक और 24×6 इंच की 1 लोहे की शीट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपने नशे की पूर्ति के लिए आरपी ने चोरी किया था और उसे बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। लेकिन जवानों की नजर से वह बच ना सका।

Share this news

Leave a Comment