न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मध्य विद्यालय बड़ीजान में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षक को दी गई विदाई

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ीजान के सहायक शिक्षक अजमल हुसैन का तबादला हो जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्रधानाध्यापक महफूज आलम की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में शिक्षक अजमल हुसैन को शाल ओढ़ाकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महफूज आलम ने शिक्षक अजमल हुसैन के साथ विद्यालय में बिताए समय को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक अजमल हुसैन बच्चों के शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहे।अजमल हुसैन का तबादला बहादुरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेतबाड़ी में हुआ है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment