न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

18 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही 18.150 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी 37 वर्षीय मुकेश कुमार साह उर्फ मुंशी पिता रंजीत साहा के रूप में की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि आरोपी मुकेश विगत कई दिनों से शराब तस्करी का धंधा करता था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया था। सोमवार को गस्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश बंगाल के धरमपुर से शराब खरीद कर मझिया के रास्ते किशनगंज ला रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मझिया जाने वाली सड़क पर चेकिंग तेज कर दी। लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर मुकेश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी मोहन फरार हो जाने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। तलाशी लेने पर बीआर 37 एई 9854 नंबर की बाइक पर रखे दो झोले से 18.150 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

Share this news

Leave a Comment