न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तुलसिया वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और अभियुक्त गिरफ्तार

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट से जुड़े वायरल वीडियो मामले में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने दो और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कामिल रजा (24 वर्ष), पिता मो. अशहाबुद्दीन, निवासी कुम्हाटोली, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे अभियुक्त की पहचान मो. जुबेर, पिता मो. बसीर, निवासी श्रीपुर, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करने की दिशा में कार्रवाई की।

इसी क्रम में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से मामले में शामिल अन्य लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
तुलसिया हॉल्ट से जुड़े इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही है।

Share this news

Leave a Comment