कटिहार -भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना टीबी मुक्त भारत अभियान के सफलता के लिए जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार रेडक्रॉस कटिहार शाखा की ओर से विगत माह ही 20 मरीजों को गोद लिया गया।
इसके तहत भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी कटिहार शाखा दूसरी बार 20 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया। वितरण करते हुए चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि सरकार टीबी मरीजों की पहचान कर उसके इलाज और उनके खान पान का विशेष ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रयास है कि भारत टीबी मुक्त भारत बने।
डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि आज कटिहार जिले मे लगभग 4500 मरीज है जिनका इलाज चल रहा। टीबी छुआछूत नही है लेकिन यह हवा के द्वारा फैलता है, इसलिए उन्होंने मरीजों से अपील कि कि वे जहाँ तहन थूक न फेंके, हमेशा मास्क का प्रयोग करें। पैकेट वितरित करते हुए संस्था सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि टीबी मरीजों को खाने में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों के लिए केला, अनाज दलिया, मूंगफली की चिक्की, गेहूं और रागी जैसे खाद्य पदार्थ काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि पीड़ित व्यक्ति को ऐसा खाना दें जिससे उसके शरीर में भरपूर कैलोरी पहुंचे जो उसके शरीर के लिए ताकत का स्त्रोत बन सकें।कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि आहार किट मे चावल, दाल, सोयाबीन, चना, मूंगफली, सरसों तेल, आलू, नमक आदि सम्मिलित है।
उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आने की अपील की। प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा, अमित जायसवाल विक्की ने कहा कि मरीज को खाने में प्रोटीन भी भरपूर लेना चाहिए। बीमारी से ग्रसित मरीज को एकसाथ खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सबों को प्रयास करना है।
उन्होंने मरीजों से दवाई समय पर लेने को कहा तभी टी बी खत्म हों सकेगा। ज्ञात हो कि कि रेडक्रोस द्वारा गोद लिए गये 20 टीबी मरीजों को छह माह तक फ़ूड पैकेट का वितरण किया जाएगा। डॉक्टर रंजना झा, अनिल चमरिया, विवान सरकार, संतोष गुप्ता, आलोक सिंहा, बिमल सिंह बेंगानी, भुवन अग्रवाल, प्रो० श्याम नारायण पोद्दार आदि के सहयोग से आहार बांटा गया। इस मौके पर सदर अस्पताल के टीबी विभाग के अधिकारी कुमारी अनुराधा के साथ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।