केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से मिलेगी छूट
कदवा/कटिहार- पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कदवा उत्तरी बारसोई उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से सौर ऊर्जा शिविर का आयोजन किया गया है। लगातार एक महीने तक संचालित होने वाली इस शिविर में प्रतिदिन 10 बजे से 5 बजे तक उर्जा विभाग के पदाधिकारी सौर उर्जा की जानकारी दे रहे हैं।
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा योजना अपनाने से बिजली बिल में राहत एवं स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा मिलती है। हर घर सौर ऊर्जा योजना से परिवार में रौनक व खुशहाली भी आयेगी।
विद्युत कनीय अभियंता राज नंदन कुमार ने बताया कि सेवा सेतु योजना के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए 98 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी तो, जिसमें 78 हजार केंद्र सरकार और 20 हजार बिहार सरकार द्वारा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो किलोवाट के लिए केंद्र सरकार 60 हजार और बिहार सरकार 20 हजार रुपये तथा एक किलोवाट के लिए केंद्र सरकार 30 हजार और राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। जेई ने बताया कि हाइब्रिड सोलर पलांट तीन किलोवाट से नीचे नहीं आता है। हाइब्रिड प्लांट से एयरकंडीशन,फ्रीज और मोटर भी चलाया जा सकता है।