कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत कटिहार जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार ग्रामीण मंडल अंतर्गत सिरसा पुराना टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-28 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका,केंद्र में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों,क्षेत्र के लाभार्थियों तथा आशा दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ समय बिताकर उनके बीच सेवा एवं स्नेह का भाव साझा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा छोटे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है।
आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बच्चों की देखभाल, पोषण तथा उनके प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि एक स्वस्थ, संस्कारित एवं शिक्षित बचपन ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम जिला संयोजक सौरभ कुमार मालाकार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।”
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने और पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक,मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास की आधारशिला हैं। साथ ही ये केंद्र माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से इन केंद्रों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सराय, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, महिला मोर्चाध्यक्ष प्रियंका सिंह,आंगन मिलन कार्यक्रम संयोजक श्वेता राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत के सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर, उपसरपंच, मुखिया,सिरसा पुराना टोला के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका,आशा दीदियां, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।