कदवा/कटिहार– प्रखंड क्षेत्र अवस्थित महानंदा नदी में घड़ियाल को तैरते देखे जाने की खबर से आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि सोनापुर कालदेही गांव के बच्चे से लेकर बूढ़े तक के व्यक्ति का नहाना-धोना महानंदा नदी में ही होता है। जिस दिन से नदी में घड़ियाल को तैरते देखा गया है,उस दिन से गांव के लोग डर के साये में जीने को विवश हैं।
लोग काफी चौकन्ना होकर नदी किनारे में देख सुन कर उतरते हैं और अपना काम निपटाकर जल्द हीं निकल जाते हैं।सबसे ज्यादा खतरा मछवारे महसूस कर रहे हैं।संभावित खतरे के डर से ग्रामीण व मछली मारने वाले नदी में उतरना हीं छोड़ दिया है।विशेष परस्थिति में हींलोग नदी में उतरते हैं।बच्चों को तो नदी में उतरने से साफ मना कर दिया गया है।
हलांकि घड़ियाल को पकड़ने को लेकर तरह तरह की योजनाएं बनायी गई।लेकिन सभी विफल हीं साबित हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के निदान को लेकर आवश्यक कारवाई की मांग की है। ताकि लोग भयमुक्त होकर पूर्ववत जीवन जी सके।