न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं – मिथिलेश

कोसी स्नातक चुनाव को लेकर मनिहारी पहुंचे मिथिलेश कुमार झा, शिक्षक व स्नातक मतदाताओं के साथ की संगोष्ठी

मनिहारी /कटिहार – कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार झा लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मनिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं एवं अन्य लोगों के साथ संगोष्ठी कर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिवक्ताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि इस चुनाव में हेलीकॉप्टर से कुछ लोग धन कुबेर लेकर पहुंचेंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं। मैं छात्र आंदोलन से जुड़ा रहा हूं और छात्र दल का उम्मीदवार हूं, किसी राजनीतिक दल का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं शिक्षक पुत्र हूं और अधिवक्ताओं, शिक्षकों व बेरोजगार युवाओं का भाई और उम्मीदवार हूं।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है और वे निर्वाचित होते हैं तो सदन में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ उनके स्थायी समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षकों,अधिवक्ताओं और बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में आवाज उठाई जाएगी।झा ने कोसी स्नातक मतदाता बनने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार चुनाव आयोग को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन में कुछ लोग “चोर दरवाजे” से एमएलसी बनने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनकर आते हैं तो इस व्यवस्था को बंद कराने के लिए फ्रंटलाइन पर लड़ाई लड़ेंगे।पत्रकारों के सवाल पर कि चुनाव में उनकी टक्कर किससे है, झा ने कहा, “मेरा मुकाबला किसी से नहीं है।

मैं चुनाव जीतने जा रहा हूं। मेरे साथ जनबल है। जो धनबल वाले लोग हैं, वे हवा-हवाई हो जाएंगे और हम जनबल के साथ सदन में पहुंचेंगे।


उन्होंने वर्तमान एमएलसी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में चुने गए एमएलसी ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं को पर्याप्त रूप से नहीं उठाया।

झा ने कहा कि मतदाता अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने एक बार समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि मौका मिलने पर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से काम किया जाएगा।संगोष्ठी में मौजूद शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

झा ने कहा कि वे लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न वर्गों से समर्थन मिल रहा है।

Share this news

Leave a Comment