न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा

21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश

चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का आदेश

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में चल रही महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान चारों जिलों में निर्माणाधीन 21 रेल ओवरब्रिज (आरओबी) की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा हुई। मंत्री डॉ जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर धारा 20(ए) की कार्रवाई हर हाल में पूरी करने को कहा।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि संबंधी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सरकार की प्राथमिकता है। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।

बैठक में कटिहार रेल मंडल के वरीय अधिकारी, एनएफ रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य अभियंता, भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह सहित पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment