न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोप

विक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल

फारबिसगंज/अरुण कुमार

रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई करने वाले विक्रेताओं एवं अन्य लोगों ने पत्रकार वार्ता कर विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के विरोध के पीछे राजनीति की जा रही है। मालूम हो कि धरना-प्रदर्शन में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास भी शामिल हुए थे।

पत्रकार वार्ता में विक्रेता संघ के साकेत सौरभ ने कहा कि फैक्ट्री से करीब 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने वाले इस पहलू पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बियाडा की जमीन पर प्रस्तावित स्टार्च फैक्ट्री आखिर क्यों नहीं खुली और इस मुद्दे पर विधायक का ध्यान क्यों नहीं गया।

वहीं, पत्रकार वार्ता में मौजूद फिरदौस खान और मसरूल आलम ने कहा कि क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के संचालन से लोगों को रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, इसलिए इसका विरोध नहीं होना चाहिए।

विक्रेताओं ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने से पहले रोजगार और उससे जुड़े लोगों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।गौरतलब हो कि सोमवार को सिरसिया में हजारों लोगों के द्वारा फैक्टरी बंद करने की मांग को लेकर धरना दिया था ।धरना देने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण की वजह से क्षेत्र में लोग बीमार पड़ रहे है

Share this news

Leave a Comment