न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोक

कटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह दिनों पूर्व ही डाक्टरों ने जवाब दे दिया था उनके निधन कि खबर शहर में आग की तरह फैल गई।वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर स्थित उनके आवास पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के लोग अपनी पीड़ा छुपा नहीं पाए।

सभी का रो रो कर बुरा हाल था। राजद नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर राजद का झंडा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राजद के निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ,निवर्तमान जिला अध्यक्ष इशरत परवीन, राजेश यादव ,भोला पासवान, तारकेश्वर ठाकुर ,सुदामा सिंह, मो. जाहिद ,गुड्डू यादव, कुंदन यादव, मणिकांत यादव, अख्तर आलम बबलू ,विष्णु अग्रवाल ,प्रीतम सिंह , आशु पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर श्री कुणाल ने कहा कि लालू बहादुर यादव के निधन से पार्टी का अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है उन्होने कहा कि उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक कृतियाँ लोगों के बीच हमेशा याद की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment