03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्त
औचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित
कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अनुपस्थित मिले। मामले में पुलिस अधीक्षक ने सभी के वेतन पर रोक लगाते हुए अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की है।जिले के शहरी क्षेत्र में विशेष वाहन जांच के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए थे।
इन स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 26 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन ने वाहन जांच स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन पुलिस पदाधिकारी और 19 पुलिसकर्मी यानी कुल 22 लोग अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।अनुपस्थित पाए गए सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा।
इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए सभी 22 का वेतन धारित करने का आदेश दिया है। अनुपस्थित पदाधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक गुलाब चन्द्र मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक कमल राम और सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार शामिल हैं। इनके अलावा कृष्ण नंदन कुमार, आयूष कुमार, प्रेमी कुमारी, ज्योति कुमारी, अभिजीत राज, उषा कुमारी, शिवानी कुमारी, राजीव कुमार, भुवनेश्वर कुमार, सिंकी कुमारी, शिम्पी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी, संतोष कुमार, आशा कुमारी राम, संजना कुमारी, प्रिंस कुमार और हरिओम कुमार भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले थे।