न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षा

कटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी एक्सल जियोमेंटिक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ मास्टर प्लान से जीआईएस संबंधित अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आधारित मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जा रहे सर्वेक्षण,आंकड़ों के संकलन,मानचित्रण एवं अन्य तकनीकी कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार ने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य में आवश्यक गति बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मास्टर प्लान को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार करने तथा आयोजना क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

Share this news

Leave a Comment