न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे वोट चोरी के आरोपों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस पार्टी ने उनपर एसआईआर के सहारे मतदाता सूची से लगभग 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने केंद्रीय सरकार एवं भारतीय निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग आज सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है और लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता के संरक्षण मे लोकतंत्र को कमजोर करने की कवायद की है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र पर हमला है।

जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। स्वतंत्रता के बाद पहली बार लोकतंत्र का यह संतुलन बिगड़ा है। देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख पर आज तक का सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है। इसलिए अविलंब उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। इनके द्वारा किए गए एकतरफा फैसलों एवं वोट चोरी के गंभीर खुलासों से भारतीय निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर गहरा संकट खड़ा हो गया है।

चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ साथ अतिरिक्त दो आयुक्त भी होते हैं। उन दोनों आयुक्तों के द्वारा लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के मनमाने फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई गई। परन्तु मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति पर कभी ध्यान नहीं दिया और हमेशा नज़रअंदाज किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं करेगा, कांग्रेस पार्टी का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।धरना के अंत में जिला पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की गई। इस कार्यक्रम का संचालन बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अल्तमश दीवान ने की।

इस मौके पर मुख्य रूप से धरना कार्यक्रम को संबोधित करने वालों मे शकील अहमद खान पूर्व सीएलपी लीडर, सत्यनारायण प्रसाद पूर्व विधायक, तौक़ीर आलम पूर्व राष्ट्रीय सचिव, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, प्रेम राय प्रदेश प्रवक्ता, पंकज कुमार तमाखुवाला जिला प्रवक्ता, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, पी एन सिंह, नगीना यादव, सौरभ कुमार व गुलाम शाहिद पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, माधव पाण्डेय, पुतुल सिंह, मशरूर आलम, चंद्रभानु गुप्त, चन्द्रभूषण सिंह, प्रदीप पासवान,संतोष यादव, मसूद रज़ा खान, मो क़ादिर, विक्रम पासवान, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, बेचन पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, मोहर्रम खान, मो साजिद , मुकेश साह, जटा शंकर झा, उस्मान गनी, मो वहाब, मो फिरोज़ मुतून, अजीत झा, मो हसन अधिवक्ता, मो साबिर, अरुण प्यासा, प्रीतम चक्रवर्ती, ऐनुल अंसारी, मो. इश्तियाक, मन्नी पासवान, सुबीर सरकार, यशवंत सेठी, मो कमरूल हक़, गणेश यादव, पुष्पा देवी, वसीम अकरम, पंकज यादव, डॉ सत्यनारायण चौधरी, श्रीकांत मंडल अधिवक्ता, शौकत आलम, दिलीप ठाकुर, अबुल कलाम आजाद, मो नौशाद, अमर तिवारी, अभिषेक सिंह, मो आज़म, मो संजर, पप्पू कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, मो सलीम, मो आज़ाद अंसारी, बबलू महतो, रोशन पटेल, अंजार काज़मी, शंभू पासवान, मो मगरूब आलम सहित सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की।

Share this news

Leave a Comment