न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

कटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी का पार्थिव शरीर सोमवार की संध्या में नगर निगम कार्यालय लाया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी , चेंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, बासुकी यादव,निगम पार्षदगण, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके निधन को नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share this news

Leave a Comment