किशनगंज/विजय कुमार साह
सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था।
कार्यक्रम में अखिलेश कुमार, एलडीएम किशनगंज एवं प्रभात कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज उपस्थित रहे। इनके साथ SBI RSETI के फैकल्टी अजमल यजदानी एवं सुभाष कुमार मंडल, प्रदीप कुमार, राहुल राज, अभिषेक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
अभियान के दौरान कृषि विभाग परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर एलडीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
वहीं जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध स्वस्थ जीवन से है।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अभियान में SBI RSETI के स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।
साथ ही स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया।अभियान के माध्यम से “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया। अधिकारियों, SBI RSETI के स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।