न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरना

किशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं,।

जिसके मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।पत्रकारों को संबोधित करते हुए किशनगंज सदर विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित किया गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है और चुनाव आयोग को जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए जवाबदेह होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार और संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर,वरिष्ट नेता प्रोफेसर मुस्सबिर आलम,शमशीर अहमद,सरफराज खान,आजाद शाहिल,जमशेद,आदर्श साहा,सजल साहा, शमशुल हुदा,इमाम अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment