न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्च

संवाददाता:राहुल कुमार

किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किशनगंज के विधायक कमरूल होदा और नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दोनों शानदार बाइक्स का ग्रैंड लॉन्चिंग किया।


लॉन्चिंग समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कंपनी और शोरूम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच पल्सर सीरीज हमेशा से पहली पसंद रही है। इन नए मॉडल्स के बाजार में आने से स्थानीय युवाओं और ग्राहकों को बेहतरीन लुक, लेटेस्ट फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस बाइक्स का शानदार अनुभव मिलेगा।शो रूम के निदेशक प्रसन्नजीत डे ने कहा कि बाइक में अत्याधुनिक फीचर है जो युवाओं को काफी पसंद आयेंगे।


लॉन्चिंग के दौरान शोरूम में ग्राहकों और बाइक प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नई बाइक्स के डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स में काफी दिलचस्पी दिखाई।

शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि दोनों बाइक्स माइलेज, स्पीड और स्टाइल के मामले में अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान शोरूम के डायरेक्टर प्रसन्नजीत डे,मनोज गट्टाणी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment