सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाने की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया। लेकिन मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नाबालिग को लेकर किशनगंज पहुंची। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
बताते चलें कि गत बुधवार को स्कूल और ट्यूशन जाने के लिए घर से निकलने के बाद वह लापता हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने जान-पहचान वालों के साथ साथ रिश्तेदारों के घर भी उसकी तलाश की।
लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने थाने पहुंच गए। परिजनों के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।