किशनगंज/सागर चंद्रा
चारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महलबाड़ी निवासी 68 वर्षीय हसीबुर्रहमान पिता जैनुद्दीन से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि गत 29 अगस्त को महलबाड़ी निवासी अशतकी बेगम पति फजलुर रहमान के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में हसीबुर्रहमान सहित छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।
मोतीबाग निवासी अशतकी बेगम का कहना है कि महलबाड़ी गांव में भी उसका घर व जमीन है। पड़ोस में रहने वाले हसिबुर रहमान अपना पेड़ काट कर चारदीवारी पर गिरा दिया। जिससे पीड़िता का चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई थी।
इसके साथ ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक फरार स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी मामले में टेउसा निवासी फागू चौहान पिता नारायण चौहान फरार चल रहा था। न्यायालय के द्वारा उसके विरुद्ध स्थाई वारंट निर्गत किया गया था। पुलिस ने उसे शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।