किशनगंज/सागर चंद्रा
शहर के कजलामनी में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से पीटाई किये जाने से जोगा देवी पति गौचरण मोची घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जोगा देवी ने कजलामनी वार्ड नंबर 18 निवासी शिवचरण मोची, श्याम बिहारी मोची, फिरती राम उर्फ संतोष राम, रवि राम, चम्पा देवी सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी मुझे मेरे जमीन पर किसी प्रकार का काम नहीं करने देते हैं। सीमांकन के लिए जमीन पर गाड़े गए पीलर को भी उखाड़ कर फेंक दिया और मारपीट किया है।