न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बंगाल से स्मैक खरीदकर उसे बेचने के लिए किशनगंज ला रहा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को मिल गई थी।

पुलिस ने रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के तेघरिया वार्ड नंबर 8 निवासी अनुप पासवान (22) पिता भानु पासवान और बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित रामपुर निवासी असराफुल आलम (21) पिता अब्दुल टोप के रूप में की गई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना के बाद पुलिस ने रामपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच तेज कर दिया था। लेकिन पुलिस को चेकिंग करता देखकर दोनों आरोपी भागने लगा।

जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक प्लास्टिक के पारदर्शी डब्बे में पॉलीथिन में लिपटा 100 ग्राम स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वे स्मैक की खेप को किशनगंज बस स्टैंड में एक धंधेबाज को देने के लिए आ रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Comment