न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, 50 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

दिघलबैंक/किशनगंज/मुरलीधर झा

12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के दिशा-निर्देशन में ‘ए’ समवाय मोहामारी के कार्यक्षेत्र धनटोला स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, दिघलबैंक में चल रहे 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन 07 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक किया गया। समापन समारोह में 12वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट स्वपन रजक मुख्य रूप से मौजूद थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की 50 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वे प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।


समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एवं पार्लर किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर उपयोगी पहल बताया गया।

Share this news

Leave a Comment