सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 163.5 लीटर चुराई शराब के साथ एक नाबालिग लड़के को निरूद्ध किया है। जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। निरूद्ध किये गये नाबालिग आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शराब तस्करी की गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कैलाश चौक के समीप अपना जाल बिछा दिया था। इसी दौरान सोमवार अल सुबह पुलिस की नजर बंगाल की दिशा से आ रहे बाइक सवार दो लोगों पर पड़ी। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। पीछा कर रही पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर लिया।
तलाशी लेने पर बीआर 37 जे 4398 नंबर की बाइक से बंधे तीन बोरी में शराब भरा पाया गया। तीनों बोरे के अंदर 750 एम एल के 218 पाऊच चुलाई शराब बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान निरूद्ध आरोपी ने बताया कि तस्कर बंगाल के बालीचुक्का से शराब खरीद कर फरिंगगोड़ा ला रहा था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।