न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तार

संवाददाता/किशनगंज

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया है।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. रोहित (27), पिता-बोहरुद्दीन और मुस्तफा (31), पिता-बोहरुद्दीन, दोनों निवासी अर्राबाड़ी, वार्ड नंबर-01, थाना पोठिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment