न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती

जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव को छोटू रवानी और सौरभ कुमार ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद छात्रा के साथ कथित घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन नाबालिगों को भी निरुद्ध किया था।

बताया गया है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए मुख्य आरोपित नंदन यादव का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Comment