न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश कार्यालय पटना के पत्रांक CS/RLJP/83/26, दिनांक 21 अगस्त 2026 के माध्यम से पंकज कुमार राय को कटिहार का जिला अध्यक्ष चयनित किया गया है।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज कुमार राय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस के प्रति आभार जताया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आलोक साह समेत प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति पूरी आस्था रखते हुए संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

पार्टी के निर्देश के अनुरूप जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की गतिविधियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment