मनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर छब्बू रजक ने बताया कि हर वर्ष अपने आवास पर भादो पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिर में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा पाठ किया गया।
दूर दूर से लोग पूजा अर्चना करने मंदिर आते हैं। इस अवसर पर हीरालाल रजक,सुगनी देवी,सत्या देवी,सोनी देवी,चिंटू रजक,मुन्ना रजक आदि उपस्थित रहे।