न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नति

सादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानित
थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर में आयोजित सादे समारोह में सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

पदोन्नति पाने वालों में सुभाष चौधरी, जय नारायण सिंह यादव, लड्डू अंसारी, टुनटुन कुमार और धीरेन्द्र कुमार शामिल हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पदोन्नति मिलने पर पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल रहा।

Share this news

Leave a Comment