छुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक
संवाददाता/किशनगंज
रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रही।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण रविवार को बैंकों को खुले रखने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें बैंक में लेन देन का कार्य भी हुआ।
हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा बैंकों में ग्राहकों की उतनी भीड़ नहीं थी। वहीं तीन दिनों के हड़ताल घोषित हड़ताल के कारण व्यापारी वर्ग बैंक में बैंकिंग संबंधित कार्य के लिए पहुंचे थे। बैंक में सामान्य दिनों की तरह ही बैंकिंग कार्य हुए। इधर सबसे खाश बात यह रही की एसबीआई सहित सभी बैंकों के कर्मी बैंक तो पहुंचे लेकिन सभी बैंक कर्मी काले पोशाक में बैंक पहुंचे थे।
बैंक कर्मियों ने छुट्टी के दिन बैंक को खुले रखने की घोषणा का विरोध काले पोशाक में ड्यूटी कर जताया।यूएफबीयू के जिला सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंकों को खुले रखने के आदेश का हम सभी बैंक कर्मियों ने विरोध जताया है। विरोध में हम सभी बैंक कर्मी काला पोशाक पहन कर बैंक पहुंचे थे और छुट्टी के दिन भी काले पोशाक में ड्यूटी की है। सचिव ने बताया कि बैंक कर्मी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
इस कारण 28 से 30 सितंबर तक सभी बैंक कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बैंक ऑफ बरौदा के कर्मी विक्की दास ने बताया कि एलआईसी सहित कई वित्तीय संस्थानों में फाइव डे वर्किंग विक की व्यवस्था है,तो बैंकिंग सेक्टर में भी ये व्यवस्था होनी चाहिए।बैंक कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भी हमारी मांगे माननी चाहिए करे।