न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


वहीं पीड़िता ने अपने हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए टेउसा निवासी मनजुर, आजा, सबदुल, शाहजमाल, बाधा, दीधा, अब्दुल सहित 15 लोगों के विरुद्ध लाठी डंडे से पीटाई करने और बेटी की शादी के लिए घर में रखे 1 लाख रुपये, दो भरी सोने और 20 भरी चांदी के गहने लूट लेने का आरोप लगाया है।

हालांकि घटना के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई थी। लेकिन पंचायत से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गई।

Share this news

Leave a Comment