न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोप

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर ही घर से निकला गई। देर रात तक शाहीन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन उसे ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे।

खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि गांव के ही असरफ आलम पिता रशीद के साथ वह अक्सर बातें करती थी। परिजनों को आशंका है कि असरफ ही शाहीन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बहरहाल परिजन के लिखित शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment