न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिना ओटीपी शेयर किए महिला के बैंक खाते से उड़ाए 5000 रूपये

प्रतिनिधि/किशनगंज

सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।साइबर बदमाशों के द्वारा महिला के खाते से पांच हजार रुपए उड़ाने की बात सामने आई है।जिसके यूको बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या जानकारी के 5000 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है।

पीड़ित महिला ममता देवी ने इस संबंध में साइबर थाना को सूचना दी है।दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता ममता देवी का यूको बैंक, किशनगंज शाखा में एक सेविंग अकाउंट है।

पीड़िता के अनुसार, उनके खाते से अचानक पांच हजार रुपये कट गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान पीड़िता ने किसी के साथ अपना ओटीपी साझा नहीं की।

Share this news

Leave a Comment